गुवाहाटी | RBN News
प्रख्यात असमिया कलाकार और सांस्कृतिक प्रतीक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई रहस्यमयी मौत को लेकर उनके परिवार ने अब केंद्र सरकार से निर्णायक हस्तक्षेप की अपील की है।
जुबीन गर्ग के परिजनों ने प्रधानमंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए असम में विशेष अदालत के गठन, मुकदमे की तेज सुनवाई और सिंगापुर के साथ सक्रिय कानूनी-कूटनीतिक समन्वय की मांग की है।जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हुआ था।
उनकी असामयिक मृत्यु ने न सिर्फ परिवार को, बल्कि असम और देश-विदेश में फैले उनके करोड़ों प्रशंसकों को गहरे सवालों में डाल दिया।भारत और सिंगापुर—दोनों जगह जांचपरिजनों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद सिंगापुर की एजेंसियों ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की, जबकि भारतीय उच्चायोग ने पोस्टमॉर्टम और अन्य औपचारिकताओं में सहयोग किया।
हालात संभलने के बाद असम CID में एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके बाद राज्य सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया।वरिष्ठ अधिकारियों वाली SIT टीम जांच के सिलसिले में सिंगापुर भी गई।
करीब तीन महीने की पड़ताल के बाद असम पुलिस ने 2,500 पन्नों से अधिक की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें हत्या से जुड़े गंभीर प्रावधान लगाए गए हैं।
इसी दौरान, परिवार की ओर से सिंगापुर के कोरोनर कोर्ट में भी विस्तृत तथ्यात्मक प्रस्तुति दी गई।

