मुंबई | एंटरटेनमेंट डेस्क | RBN News
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ के पहले ही दिन दर्शकों को बड़ा झटका लगा है। देश के कई हिस्सों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो (FDFS) को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया, जिससे सुबह-सुबह सिनेमाघरों पहुंचे फैंस को भारी निराशा का सामना करना पड़ा।
मुंबई में शो कैंसिल, प्रिंट समय पर नहीं पहुंचे
RBN News को मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के मैक्सस बोरीवली थिएटर में ‘बॉर्डर 2’ का पहला शो इसलिए रद्द करना पड़ा क्योंकि फिल्म के प्रिंट्स समय पर थिएटर तक नहीं पहुंच सके। यही नहीं, रिपोर्ट्स बताती हैं कि मुंबई ही नहीं बल्कि अन्य शहरों के कई सिनेमाघरों में भी सुबह के शो कैंसिल कर दिए गए।
फैंस में नाराज़गी, थिएटर के बाहर हंगामा
फिल्म को लेकर भारी उत्साह के बीच जब दर्शकों को शो रद्द होने की जानकारी मिली, तो थिएटर परिसरों में नाराज़गी देखने को मिली। कई दर्शक पहले से टिकट बुक कर सुबह जल्दी थिएटर पहुंचे थे, लेकिन तकनीकी अव्यवस्थाओं ने उनका उत्साह फीका कर दिया।
कुछ दर्शकों ने सोशल मीडिया पर भी नाराज़गी जाहिर करते हुए फिल्म की रिलीज़ मैनेजमेंट पर सवाल उठाए।
थिएटर प्रबंधन ने दिया आश्वासन
थिएटर प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि समस्या फिल्म के डिजिटल प्रिंट और डाउनलोड से जुड़ी है। प्रबंधन ने दर्शकों को भरोसा दिलाया है कि जैसे ही फिल्म का प्रिंट डाउनलोड होकर तैयार हो जाएगा, शो को दोबारा शेड्यूल किया जाएगा।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि:
जिन दर्शकों ने टिकट बुक किए हैं,
उन्हें वही सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी,

