नई दिल्ली | RBN News
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच टकराव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है।
आईसीसी बोर्ड ने बांग्लादेश को एक आखिरी मौका देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि उसे एक दिन के भीतर यह फैसला करना होगा कि वह भारत में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेलेगा या नहीं।
एक दिन की मोहलत, फैसला आजआईसीसी ने बांग्लादेश को गुरुवार तक का समय दिया है।
अगर बांग्लादेश इस समय-सीमा के भीतर भारत में खेलने से इनकार करता है, तो आईसीसी ने संकेत दे दिए हैं कि उसकी जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल किया जा सकता है।क्या है पूरा विवाद?दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने मैचों के आयोजन स्थल को लेकर अड़ा हुआ है।
बोर्ड का कहना है कि भारत में होने वाले उसके सभी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए श्रीलंका शिफ्ट किया जाए।हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को साफ तौर पर खारिज करते हुए कहा है कि:“टी20 वर्ल्ड कप के जिन मैचों की मेजबानी भारत को मिली है, वे तय शेड्यूल के अनुसार भारत में ही खेले जाएंगे।”
BCB अध्यक्ष की ‘चमत्कार’ की उम्मीदबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम अब भी आईसीसी से किसी “चमत्कार” की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
लेकिन आईसीसी का रुख सख्त है और उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि टूर्नामेंट की अखंडता और तय कार्यक्रम से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।स्कॉटलैंड को मिल सकता है बड़ा मौकाअगर बांग्लादेश भारत में खेलने से इनकार करता है, तो यह फैसला उसके लिए भारी पड़ सकता है।





