नई दिल्ली | आरबीएन न्यूज़
दिल्ली पुलिस की उत्तर-पश्चिम जिला टीम ने केशव पुरम थाना क्षेत्र में दर्ज घर में सेंधमारी और चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने के आभूषण, घर तोड़ने के औजार, दस्ताने, एक चाकू तथा वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की स्कूटी बरामद की है।
यह जानकारी 22 फरवरी 2026 को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है
मामला क्या है
यह मामला एफआईआर संख्या 44/26, धारा 305A/331(4) बीएनएस के तहत 11 फरवरी 2026 को थाना केशव पुरम में दर्ज किया गया था
शिकायतकर्ता अनिल (निवासी चंदर नगर, त्रि नगर) ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी की शाम वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। रात करीब 11:30 बजे जब वे घर लौटे तो पाया कि घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थे।
जांच और तकनीकी निगरानी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी स्कूटी से आए थे और पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहने हुए थे।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपी बार-बार अपना रूट बदलते रहे और स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया गया था। लगभग 15 किलोमीटर तक उनकी मूवमेंट ट्रैक की गई और अंततः जांच का दायरा अगर नगर और प्रेम नगर-III क्षेत्र तक पहुंचा
लगातार निगरानी के बाद पुलिस को सफलता मिली।





